नयी दिल्ली , जून 22 -- पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिकायत निवारण मंच लॉन्च पेश किया है।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार "पीएफआरडीए पेंशन सहायक" नामक यह पोर्टल पहले से चल रहे केंद्रीय शिकायत प्रबंधन प्रणाली (सीजीएमएस) का स्थान रहा है और पेंशन शिकायत निवारण प्रणाली में एक महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन है। यह मंच वेब, मोबाइल और व्हाट्सऐप के माध्यम से उपलब्ध एकीकृत ओम्नीचैनल इंटरफेस प्रदान करता है।

बयान में कहा गया है कि नया मंच पीएफआरडीए द्वारा विनियमित पेंशन योजनाओं के खाताधारकों की शिकायतों के समाधान हेतु एक सरल, सुलभ और पारदर्शी व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस प्लेटफ़ॉर्म में पेंशन सेवाओं से जुड़े विभिन्न संपर्क बिंदुओं को एकीकृत किया गया है और पेंशन क्षेत्र में नागरिक-केंद्रित शासन तथा डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित