ऋषिकेश , मई 14 -- उत्तराखंड में ऋषिकेश के गुमानीवाला क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, ओम विहार कॉलोनी गुमानीवाला निवासी राय सिंह बिष्ट ने थाना ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कल देर रात करीब 11:40 बजे मनीष (24) पुत्र देवेन्द्र शर्मा ने उनके घर की दीवार फांदकर जबरन प्रवेश किया और उनके साथ-साथ उनकी पत्नी से भी मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने उनका मोबाइल फोन भी छीनकर फेंक दिया। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ऋषिकेश मे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को ऋषिकेश में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित