गोरखपुर , सितंबर 07 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेताएवं पूर्व सांसद हरिकेश बहादुर ने राप्ती नदी के तट पर निर्मित गुंबद के गिरने से रविवार को दो अधिवक्ताओं आलोक अस्थाना और संजय सिंह की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री सिंह ने सोमवार को अपने बयान में कहा है कि बिजली गिरने से यदि गुंबद गिरा है तो निर्माण कार्य में लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। दोनों अधिवक्ता युवा थे और उनकी मृत्यु से उनका परिवार सीधे प्रभावित होगा, इसलिए दोनों परिवारों को पर्याप्त मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था राज्य सरकार को करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यही नहीं राप्ती तट पर जो भी नए निर्माण कार्य हुए हैं, उनकी जांच विशेषज्ञों से कराया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने पीड़ित अधिवक्ताओं के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित