नोएडा , अक्टूबर 30 -- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा के पूर्व सदस्य आर के सिन्हा का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के नोएड़ा में निधन हो गया।
उद्योगति श्री सिन्हा ने नोएडा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र ले जाया जा रहा है।
लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर पाटलिपुत्र के अन्नपूर्णा भवन में रखा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित