नैनीताल , अप्रैल 07 -- उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड से विवादों में आये पूर्व विधायक सुरेश राठौर के मामले में उच्च न्यायालय में आज सुनवाई टल गई और अदालत इस मामले में कल बुधवार को सुनवाई करेगी।

अंकिता हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से वीडियो वायरल होने और भाजपा और उनके वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल करने के मामले में सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला सनावर के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

पूर्व विधायक के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा, बहादराबाद समेत देहरादून के नेहरू कालोनी और डालनवाला में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। भाजपा भी इस पूरे प्रकरण से नाराज़ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित