पटना , जून 17 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अम्बिका यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि अम्बिका यादव जन नेता एवं कर्मठ समााजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित