भोपाल , फरवरी 22 -- मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय तेजलाल टेंभरे की जयंती पर आज रविवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी एवं स्वर्गीय टेंभरे के परिजनों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय टेंभरे के सार्वजनिक जीवन, संसदीय परंपराओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनके योगदान को स्मरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित