जालंधर , अप्रैल 08 -- पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह बाथला (गुल्लू बाथला) का बुधवार को निधन हो गया।

सुरजीत हॉकी सोसाइटी जालंधर के पदाधिकारी इकबाल सिंह संधू ने गुरविंदर सिंह 'गुल्लू' बाथला के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "खेल जगत, विशेष रूप से हॉकी और समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।"संधू ने कहा कि खेल जगत की एक महान हस्ती और हमारे समुदाय के स्तंभ के रूप में उनकी विरासत सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी। वह पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व हॉकी सचिव (स्पोर्ट्स), बाथला मैरिज कंसल्टेंट्स के एम.डी. और सुरजीत हॉकी सोसाइटी के मुख्य पी.आर.ओ. के रूप में अपनीसेवायें दे चुके थे।

पारिवारिक सूत्रों अनुसार बाथला का अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट, जालंधर में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित