भोपाल , जून 02 -- मध्यप्रदेश विधानसभा में आज मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की जयंती पर सेंट्रल हाल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा सचिवालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर तथा विधायक भगवानदास सबनानी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय बाबूलाल गौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित