भोपाल , अक्टूबर 19 -- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती के अवसर पर आज विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा के अपर सचिव उमेश शर्मा और मयंक वर्मा, ओएसडी मंजू गजभिये, अवर सचिव नरेंद्र मिश्रा, अमित अवस्थी सहित विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वर्गीय सेठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके बहुमूल्य योगदान और उत्कृष्ट संसदीय सेवाओं का स्मरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित