छपरा , जुलाई 08 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को सारण जिले के जलालपुर चौक पर स्वतंत्रता सेनानी स्व.महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री कुमार ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मांझी के विधायक रणधीर सिंह, पार्टी के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह विकल, प्रवक्ता ब्रजेश कुमार सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित