भोपाल , अगस्त 05 -- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद मिश्र की जयंती के अवसर पर आज मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय श्री मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक जीवन तथा प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह, हरिशंकर खटीक और राम निवास शाह, स्वर्गीय श्री मिश्र के पौत्र डॉ. विवेक मिश्रा एवं अन्य परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा, अन्य गणमान्य नागरिकों तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद मिश्र को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित