रामगढ़ , सितंबर 12 -- झारखंड में धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों का पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शनिवार को निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पतरातू स्टेशन पहुंचकर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रेलवे से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद उन्होंने एनटीपीसी पकड़ी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ बैठक कर माल परिवहन एवं कोयला लदान से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया।

महाप्रबंधक ने बानादाग साइडिंग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए माल परिवहन और लदान से जुड़े कार्यों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित अन्य रेल अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित