हाजीपुर , अप्रैल 29 -- ूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने बुधवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में हार्डिंग पार्क, पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स, करबिगहिया कॉलोनी एवं जगजीवन स्टेडियम की कार्य प्रगति की समीक्षा की । महाप्रबंधक ने सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने हार्डिंग पार्क के टर्मिनल फेज-1 के सभी महत्वपूर्ण कार्य को 10 दिनों के अंदर तेज गति से शुरू करने के निर्देश दिए । इसके तहत् ट्रैक लिकिंग, बाउंड्री वॉल, ब्रिज एक्सटेंसन, एस.एंड.टी बिल्डिंग का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य सम्मिलित होंगे ।

महाप्रबंधक ने निर्देश दिए कि फेज-2 का डिजाईन भी अभी ही तैयार किया जाए, जिससे फेज-2 की स्वीकृति के साथ ही निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ किया जा सके । वंदे भारत के रख-रखाव के लिए पाटलिपुत्रा में बन रहे पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है । बैठक में इसकी प्रगति से जुड़े कई विंदुओं पर चर्चा की गयी तथा आवश्यक निर्देश दिए गए करबिगहिया, पटना में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रेल आवास से जुड़े निर्माण कार्य दिसंबर, 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ।महेन्दूघाट, पटना में बन रहे रेल आवास के संबंध में मिट्टी परीक्षण एवं लैंड डिमार्केशन का कार्य जारी है । यहां शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा ।

बैठक में जगजीवन स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण से जुड़े कार्य के लिए महाप्रबंधक ने निविदा को शीघ्रता से पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित