पटना , जून 30 -- िहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हरि सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली उच्च न्यायालय में जगदीश चंद्र की उप महाधिवक्ता के रूप में नियुक्ति पर हार्दिक आभार जताया है। श्री सहनी ने इस निर्णय को भारतीय लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है।
श्री सहनी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भेजे गए पत्र में कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के 75 वर्षों के इतिहास में पहली बार अनुसूचित जाति समाज से जगदीश चंद्र को उप महाधिवक्ता नियुक्त किया जाना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि सामाजिक समावेशन और समान अवसर के प्रति केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय वंचित एवं उपेक्षित वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नई आशा, विश्वास और प्रेरणा का संदेश देता है।
श्री सहनी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं समावेशी नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा योग्यता, क्षमता और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहै कि जगदीश चंद्र की नियुक्ति "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के संकल्प को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानजनक भागीदारी और अवसर उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता आज विभिन्न निर्णयों के माध्यम से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और राष्ट्रहित के मार्ग पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से मंगलकामना भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित