चेन्नई , जून 30 -- तमिलनाडु में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के असंतुष्ट विधायक एम.आर. विजयभास्कर के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय ने करूर विधानसभा क्षेत्र को रिक्त घोषित कर दिया है।

उन्होंने कल राज्य सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर को उनके कक्ष में अपना इस्तीफा सौंपा था। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इस इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है क्योंकि यह विधानसभा नियमों के अनुसार हस्तलिखित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित