बेंगलुरु , जुलाई 18 -- पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का शनिवार को यहाँ एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें बुधवार रात सांस लेने में तकलीफ, छाती में जकड़न और उम्र से जुड़ी दूसरी बीमारियों के कारण भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के जारी एक बयान के अनुसार, श्रीमती चेन्नम्मा की सेहत में सुबह सुधार के संकेत दिख रहे थे, लेकिन शाम को लगभग चार बजे उन्हें अचानक दिल का गंभीर दौरा पड़ा और काफी प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित