सोल , दिसंबर 15 -- दक्षिण कोरिया के पूर्व इंटेलिजेंस कमांडर रो सांग-वोन को सैन्य और कर्मचारियों की निजी जानकारी हासिल करने में मामले में दोषी पाये जाने पर दो साल की जेल और 24.9 मिलियन वॉन (करीब 15 लाख रुपये) जुर्माने की सजा सुनायी गयी है।

वोन पर जून में आरोप लगा था कि चुनाव धांधली की जांच के लिए एक अनौपचारिक जांच दल बनाने के उद्देश्य से उन्होंने सैन्य जानकारियां हासिल की थी, जिनमें इंटेलिजेंस एजेंटों की निजी जानकारी भी शामिल थी।

उन पर कर्मियों से पदोन्नति के लिए लॉबिंग करने के बहाने नकद और डिपार्टमेंट स्टोर से उपहार प्रमाण पत्र लेने का भी आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित