भोपाल , अप्रैल 20 -- मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर आज विधानसभा के सेंट्रल हाल में पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित