गोरखपुर , मार्च 7 -- पूर्वोत्तर रेलवे को वित्त वर्ष 2025-26 में माल लदान से 411 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे पर माल लदान में वृद्धि का क्रम जारी है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में फरवरी माह तक कुल 3.776 मिलियन टन माल का लदान किया गया, जिससे 411.449 करोड़ रुपये की आय हुई। केवल फरवरी में ही 0.255 मिलियन टन माल लदान किया गया, जिससे 24.349 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कुल माल लदान 3.636 मिलियन टन था, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर 3.776 मिलियन टन हो गया है, जो लगभग 3.85 प्रतिशत अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित