गोरखपुर , जुलाई 14 -- रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों का प्रायोगिक आधार पर विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाडी संख्या 55516 थावे-पटना सवारी गाड़ी 18 जुलाई से राजापट्टी स्टेशन 21.41 बजे पहुँचकर 21.43 बजे तथा शामकौड़िया स्टेशन 22.05 बजे पहुँचकर 22.07 बजे छूटेगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, 55515 पटना-थावे सवारी गाड़ी 18 जुलाई से शामकौड़िया स्टेशन 16.46 बजे पहुँचकर 16.48 बजे तथा राजापट्टी स्टेशन 17.13 बजे पहुँचकर 17.15 बजे छूटेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित