मोतिहारी , सितंबर 26 -- िहार के पूर्वी चंपारण जिले में रक्सौल थाना की पुलिस ने 5.09 ग्राम स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि 25 सितंबर को दिन में गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि रक्सौल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित एक स्थान के पास दो व्यक्ति चोरी-छिपे अवैध मादक पदार्थ स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 5.09 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी राजू कुमार तथा रक्सौल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी कुमार रवि के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित