, Sept. 20 -- मोतिहारी, 20 सितंबर (वार्ता बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में पुलिस ने नशे के कारोबार और उससे जुड़े संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के पीछे स्थित एक संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी कर 14 व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 128 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों को अपने-अपने इलाके में सक्रिय स्मैकर्स, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध निरंतर और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने नशामुक्त मोतिहारी और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। स्मैक या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के कारोबार से संबंधित गोपनीय सूचना पुलिस अधीक्षक के आधिकारिक संपर्क नंबर 9031827100 पर दी जा सकती है। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित