मोतिहारी , अक्टूबर 17 -- िहार के पूर्वी चंपारण जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चकिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैसाहा कट के समीप शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार कुंदन कुमार (29) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पंचपकड़ी निवासी बताए हैं। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त युवकों को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल आकाश को उपचार के लिए मुजफ्फरपुर भेजा, जबकि कुंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुंदन, स्वर्गीय अशोक कुमार गुप्ता का पुत्र था। उसने हाल ही में मिठाई की दुकान शुरू की थी और आगामी 10 मार्च 2027 को उसकी शादी तय थी।
एक अन्य घटना में रामगढ़वा में पांच दिन पहले अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल 66 वर्षीय धर्मदेव राम की मौत हो गई। वहीं, केसरिया क्षेत्र के निवासी 27 वर्षीय सचिन कुमार की कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में जान चली गई। सचिन परिवार के भरण-पोषण के लिए कर्नाटक में मजदूरी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित