मोतिहारी , मई 11 -- िहार में पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा स्थित एक कॉलेज के गेट पर सोमवार को हुई चाकूबाजी की घटना में एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा निवासी रितेश यादव के रूप में की गई है। वह परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकल रहा था, तभी कॉलेज गेट पर पहले से मौजूद सरोज राय ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रितेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी सरोज राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित