मोतिहारी, अप्रैल 03 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कथित जहरीली शराब पीने से मरने वालो कीं संख्या बढ़कर पांच हो गयी है, तथा छह लोगों के आंखों की रौशनी चली गयी है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कथित जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या आज बढ़कर पांच हो गयी है।मृतकों में तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पुलवाघाट निवासी चंदू कुशवाहा (25), लक्ष्मीपुर गदरिया निवासी प्रमोद यादव (40), परसौना मुशहरी टोला निवासी परीक्षण मांझी (45), रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी हीरा लाल भगत (45) और बालगंगा गांव निवासी सम्पत साह (35) शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि जहरीली शराब पीने से 18 से अधिक लोग बीमार हो गये हैं, इनमें से छह लोगों की स्थिति गम्भीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित