मोतिहारी , मार्च 05 -- िहार में पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने 458 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सूचना के आधार पर जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रामगढ़वा बाजार स्थित एक घर से 458 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। इस मामले में नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल गांव निवासी शेख कमरुद्दीन की पत्नी शमसीदा खातून और उसके पुत्र दिलशाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों रामगढ़वा बाजार में एक किराया के मकान में रह कर मादक पदार्थ का कारोबार किया करते थे।
सूत्रों ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये है। पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान एक एसबीआई का कार्ड, एक शॉपिंग कार्ड, एक एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैनकार्ड और एक पासबुक बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित