मोतिहारी , मई 18 -- बिहार के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल मैत्री ब्रिज पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं वाहिनी ने 32 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मैत्री ब्रिज पर तैनात एसएसबी जवान नियमित जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत आ रहे संदिग्ध सामान की तलाशी ली गई। जांच के दौरान सामान से लगभग 32 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे जवानों ने तत्काल जब्त कर लिया।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मामले में तस्करों की पहचान एवं नेटवर्क के संबंध में जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित