मोतिहारी , अप्रैल 25 -- बिहार में पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात करीब सात किलोग्राम अफीम बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अगरवा निवासी सुबोध कुमार (पिता- वीरबहादूर राय) के घर के पीछे भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान मौके से कुल 7 पैकेट में लगभग 7 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित