मोतिहारी , अप्रैल 20 -- बिहार में पूर्वी चंपारण के जीतना क्षेत्र से पुलिस ने पुआल के अंदर छिपा कर रखा हुआ 102 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घोड़ासहन, जीतना और झरौखर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जीतना थाना क्षेत्र के अगरवा-रेगनिया मार्ग के बीच एक नवनिर्मित मंदिर के समीप छापेमारी की, जहां तस्करों ने 102 किलोग्राम गांजा को पुआल के ढेर में छिपा पर रखा हुआ था।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में संदिग्ध कारोबारियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित