मोतिहारी , मई 20 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरता चौक पर बुधवार सुबह करीब 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से एक नेपाली युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान नेपाल के बारा जिला अंतर्गत सिमरौनगढ़ थाना क्षेत्र निवासी मोजाहिद अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र हैदर अंसारी के रूप में की गई है। वह फिलहाल घोड़ासहन के बीरता चौक के पास रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार सुबह घरों से बाहर निकलते ही लोगों को मोबाइल टावर पर युवक का शव लटका दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना घोड़ासहन थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया। टावर की अधिक ऊंचाई के कारण शव को नीचे उतारने में पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित