मोतिहारी , मई 26 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर अलग-अलग घटनाओं में एक महिला कैदी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनखरैया पेट्रोल पंप के समीप मक्के के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नन्दपुर परसौना निवासी स्वर्गीय सुखल साह के 30 वर्षीय पुत्र रमेश साह के रूप में की गयी है। रमेश नेपाल में अपने बहनोई के साथ रहकर काम करता था। प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या अन्यत्र स्थान पर करने के बाद शव को लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित