मोतिहारी , मई 24 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मंगलापुर के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मठिया गांव निवासी रामपुकार यादव अपनी पत्नी रमिता देवी (26 वर्ष) का इलाज कराने डॉक्टर के पास जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमिता देवी ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनके पति रामपुकार यादव के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका रमिता अपने पीछे तीन छोटी बेटियां छोड़ गई है। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित