मोतिहारी , मई 23 -- बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन के मामूली विवाद के कारण एक युवक कि हत्या कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिकारगंज थाना क्षेत्र के चमही गांव में शुक्रवार की शाम जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां रहने वाले रामचंद्र राउत के 33 वर्षीय पुत्र आलोक पटेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक, पड़ोसी शंकर साह के साथ महज एक फीट जमीन के लिए पिछले एक सप्ताह से तनाव चल रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए गांव में चार बार सामाजिक पंचायत भी हुई थी, जिसमें आगामी 25 मई को सरकारी अमीन के माध्यम से जमीन की नापी कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित