मोतिहारी , अप्रैल 28 -- बिहार में पूर्वी चंपारण जिले से होकर गुजरने वाले सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर मंगलवार को चलती रेलगाड़ी से गिर कर एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना जयमूर्तिनगर फ्लैग स्टेशन के पश्चिम, रेलवे ढाला के समीप सुबह करीब 10 बजे हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन से गिरते ही आसपास मौजूद लोग घायल यात्री को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उसने कुछ ही क्षणों में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लौखान गांव निवासी 50 वर्षीय ईश्वर चंद्र मिश्रा के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही जितना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित