मोतिहारी , जून 17 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पलनवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मसनाडीह रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक पोखरे के पास से मिला है।
इस को शव प्रथम दृष्टया देखने के बाद महिला की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मसनाडीह स्टेशन के बगल में स्थित पोखरा के पास एक महिला का शव पड़े होने की सूचना पलनवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित