नयी दिल्ली , मई 18 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर मंगलवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सहित पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री, वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल होंगे।
यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह बताया गया है कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कृषि विकास, किसानों की आय में वृद्धि और केंद्र व राज्य सरकारों के बीच तालमेल को मजबूत करना है।सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं और राष्ट्रीय मिशनों पर बात की जायेगी। इसके तहत दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय खाद्य तेल तिलहन मिशन और राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन की प्रगति पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा किसान रजिस्ट्री, पीएम आशा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए से कृषि कर्ज की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसी चीजों भी विचार विमर्श होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित