जौनपुर , अक्टूबर 12 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर दलित से दस लाख रूपये ठगने के मामले में विद्यालय के एक कर्मी के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले में सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव निवासी रोहित गौतम की बातचीत मोहित भाटिया पुत्र स्वर्गीय कमल भाटिया निवासी गोमती नगर कालोनी कटघरा थाना कोतवाली से थी। मोहित भाटिया ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर रोहित गौतम से दस लाख रूपया इस बात पर लिया कि वह उसकी बाबू के पद पर नौकरी पहले एढाक पर लगवा देगा जहां कुछ दिन करने के बाद उसकी परमानेंट हो जाएगी उसकी बात पर विश्वास करके आनलाइन तथा नगद रूपया दे दिया, लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तब वह अपना पैसा वापस मांगने लगा जिसे देने में आरोपी आनाकानी करने लगा।

इसी वर्ष के तीन अक्टूबर को जब रोहित अपना पैसा मांगने के लिए उसके घर पर गया तो आरोपी ने उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। इतना ही नहीं अपने पिता लाइसेंसी बदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देने लगा। कोवताली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दलित उत्तपीड़न समेत कई धाराओं में मामला पंजिकृत कर जांच शुरू कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि पैसा लेने का आरोपी पूर्वांचल विश्वविद्यालय में किसी पद पर नौकरी करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित