पटना , सितंबर 30 -- बिहार के जीआई टैग प्राप्त मिथिला मखाना की पहली व्यावसायिक खेप बुधवार को पूर्णिया से ग्रीस (यूरोप) के लिए रवाना की गयी।
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से ऑनलाइन माध्यम से खेप को रवाना किया।
कृषि मंत्री ने इसे बिहार के मखाना किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और कृषि निर्यात के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
श्री सिन्हा ने कहा कि मखाना बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और किसानों की मेहनत का प्रतीक है। बिहार के खेतों और तालाबों से निकलकर मिथिला मखाना का यूरोप के बाजार तक पहुंचना राज्य के कृषि उत्पादों की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। देश के कुल मखाना उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी लगभग 80 से 85 प्रतिशत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित