पूर्णिया , सितंबर 12 -- बिहार के पूर्णिया जिले में के. हाट थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 306.85 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बतायी गयी है।
सदर-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव पराशर ने आज संवाददाताओं को बताया कि 11 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लाइन बाजार से आरएन साह चौक की ओर स्मैक की खेप लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया और उनके मार्गदर्शन में सदर-01 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित