पूर्णिया , अक्टूबर 06 -- बिहार के पूर्णिया जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जलालगढ़ थाना पुलिस ने 12 हजार बोतल कोडीनयुक्त प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही बिना नंबर की एक गाड़ी भी जब्त की है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-2 गौरव कुमार ने मंगलवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जलालगढ़ थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गयी थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया।
उन्होंने बताया कि बरामद प्रतिबंधित कफ सिरप को पूर्णिया से अररिया भेजा जा रहा था। बरामद कफ सिरप का बाजार मूल्य 25 लाख रुपये से अधिक आंका गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित