गोरखपुर , जून 12 -- रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर अनारक्षित विशेष गाड़ी एवं दरभंगा से अमृतसर के लिए दरभंगा-अमृतसर अनारक्षित विशेष गाड़ी चलाये जाने का निर्णय लिया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि गाडी संख्या 05517 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर अनारक्षित विशेष गाड़ी 13 जून को पूर्णिया कोर्ट से 06.30 बजे प्रस्थान कर 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस के मार्ग पर ठहराव प्रदान करते हुए अमृतसर के लिए चलाई जायेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के 20 कोच लगाये जायेंगे। ये सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 05511 दरभंगा-अमृतसर अनारक्षित विशेष गाड़ी 13 जून को दरभंगा से 18.30 बजे प्रस्थान कर 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस के मार्ग पर ठहराव प्रदान करते हुए अमृतसर के लिए चलाई जायेगी।

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के 20 कोच लगाये जायेंगे। ये सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित