पूर्णिया , मई 06 -- बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य झुलस गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के कृतयानंद नगर थाना क्षेत्र के डहेरिया कोठी टोला में ट्यूबवेल पर पानी भरने गई एक युवती की वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिमरन के रूप में की गयी है। एक माह बाद सिमरन की शादी थी।
सूत्रों ने बताया कि जिले के अमौर थाना के बड़ा ईदगाह के वार्ड पंच इकराम की भी वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गयी। वहीं जलालगढ़ में भी वज्रपात की चपेट में आकर एक व्यक्ति झुलस गया, जिसका इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), पूर्णिया में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित