नयी दिल्ली , अक्टूबर 10 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि आज का आम आदमी पार्टी की ओर प्रायोजित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन पूरी तरह से विफल हो गया।
श्री मल्होत्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कुछ बहकाये हुए युवा सड़कों पर उतरे भी, उनका भी 11 बजे अभिजीत दिपके और उनके अन्य सहयोगियों को हवाई गिरफ्तारी देते देख मनोबल टूट गया।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए बिना जमीन पर उतरे खुद पुलिस को अपनी उड़ान की जानकारी देकर गिरफ्तारी देने से अभिजीत दिपके और उनके सहयोगियों ने युवाओं के साथ छल करने का काम किया और इसके युवाओं में उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो गयी है।
उन्होंने कहा कि सच तो यह है की सीजेपी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तो प्रदर्शन में आये ही नहीं सुबह 11 बजे बाद से मुठ्ठी भर वाम पंथी युवा भागदौड़ करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित