जयपुर, 31अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा-पंजाब भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां सोमवार से दो सितंबर तक पंजाब के संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे जहां वह चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर में संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

राजस्थान से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. पूनियां भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मिशन पंजाब पर भाजपा के विजय संकल्प को लेकर पंजाब दौरे पर हैं। वह अपने गुजरात में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में शामिल होने के बाद सीधे पंजाब पहुंचे हैं।

डॉ पूनियां के अनुसार वह 31 अगस्त को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारी बैठक, कोर कमेटी बैठक में शामिल होने के अलावा एक सितंबर को जालंधर और दो सितंबर को अमृतसर में संभाग एवं जिला संगठनात्मक बैठकों और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

डॉ पूनियां तीन दिवसीय पंजाब प्रवास पर संगठनात्मक बैठकों में शामिल होने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे उल्लेखनीय है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पंजाब भाजपा संगठन प्रभारी बनाये जाने के बाद डॉ पूनियां का यह पहला पंजाब दौरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित