जयपुर , जून 22 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा प्रभारी एवं सांसद डॉ सतीश पूनियां मंगलवार को जालौर और पाली जिलों के दौरे पर रहेंगे।

डॉ पूनियां के कार्यालय के अनुसार राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ पूनियां जिले के चितलवाना के सुंथडी में सुबह दस बजे आदर्श विद्या मंदिर के भवन शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद डॉ पूनियां पाली में भाजपा जिला कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुख्र्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शरीक होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित