जयपुर , अक्टूबर 20 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री और पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रभारी डॉ सतीश पूनियां ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर सभी स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर डॉ पूनियां ने कहा कि राष्ट्रसेवा, संस्कार और समर्पण की अखंड परंपरा को समर्पित आरएसएस की गौरवशाली यात्रा त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी प्रतीक है। आरएसएस ने सदैव समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित