जयपुर , फरवरी, 23 -- राजस्थान के पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कई मंत्रियों एवं विधायकों को अपनी पुस्तक "अग्निपथ नहीं जनपथ" भेंट की।
डॉ. पूनियां ने विधानसभा भवन पहुंचकर श्री देवनानी, डॉ बैरवा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राज्य के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, अविनाश गहलोत, सुमित गोदारा, मंजू बाघमार, हेमंत मीणा, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेंद्र पारीक, विधायक उदयलाल भड़ाना, विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, आदूराम मेघवाल, हमीर सिंह भायल, चंद्रभान आक्या, ऋतु बनावत, रामविलास मीणा, अनीता भदेल, दीप्ति माहेश्वरी, पब्बाराम विश्नोई, छगन राजपुरोहित सहित सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों को अपनी पुस्तक भेंट की।
इसके बाद उन्होंने श्री अशोक गहलोत से उनके जयपुर निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें "अग्निपथ नहीं जनपथ" पुस्तक भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित