हाजीपुर , अक्टूबर 16 -- गामी पर्व-त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में चंडीगढ़ से बरौनी, शकुरबस्ती से पटना एवं झंझारपुर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के परिचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 04536 चंडीगढ़-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल 23.10.2026 से 27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से 23.45 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 20.20 बजे छपरा, 21.48 बजे सोनपुर, 22.00 बजे हाजीपुर, 23.00 बजे शाहपुर पटोरी रुकते हुए रविवार को 00.30 बजे बरौनी पहुंचेगी । वापसी में, 04535 बरौनी-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 25.10.2026 से 29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को बरौनी से 02.35 बजे खुलकर 03.35 बज शाहपुर पटोरी, 05.00 बजे हाजीपुर, 05.15 बजे सोनपुर, 06.55 बजे छपरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 03.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 04404 शकुरबस्ती-पटना अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 05, 06, 07, 10, 11, 12, 13, एवं 14 नवंबर, 2026 को शकुरबस्ती से 15.15 बजे खुलकर 16.00 बजे नई दिल्ली सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 09.40 बजे डीडीयू, 11.08 बजे बक्सर, 12.40 बजे आरा एवं 13.20 बजे दानापुर रुकते हुए 14.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04403 पटना-शकुरबस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 06, 07, 08, 11, 12, 13, 14 एवं 15 नवंबर, 2026 को पटना जं. से 15.40 बजे खुलकर 15.58 बजे दानापुर, 16.30 बजे आरा, 17.40 बजे बक्सर एवं 19.50 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 14.15 बजे नई दिल्ली एवं 15.00 बजे शकुरबस्ती पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 04410 शकुरबस्ती- झंझारपुर अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 05, 06, 07, 10, 11, 12, 13, एवं 14 नवंबर, 2026 को शकुरबस्ती से 13.00 बजे खुलकर 13.40 बजे नई दिल्ली सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 09.35 बजे नरकटियागंज, 10.40 बजे रक्सौल, 12.35 बजे सीतामढ़ी, 14.20 बजे शिशो रुकते हुए 16.00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04409 झंझारपुर-शकुरबस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 06, 07, 08, 11, 12, 13, 14 एवं 15 नवंबर, 2026 को झंझारपुर से 18.15 बजे खुलकर 19.25 बजे शिशो, 20.40 बजे सीतामढ़ी, 22.30 बजे रक्सौल सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 00.35 बजे नई दिल्ली एवं 01.40 बजे शकुरबस्ती पहुंचेगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित