पटना , अक्टूबर 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को महानवमी के अवसर पर माँ काली मंदिर, बांस घाट तथा श्री दुर्गा पूजा समिति, डाकबंगला रोड जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। देश और बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और समृद्धि की ओर अग्रसर हो।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय अधिकारीगण, आयोजकगण, गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित